Maiya Samman Yojana: इन महिलाओं को मिलेंगे 3 किस्त के ₹7500 की राशि एक साथ, जाने यहां पूरी जानकारी

झारखंड सरकार ने महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत हर पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की राशि दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके खर्चों में मदद करना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम बताया है और अब तक लाखों महिलाएं इसका लाभ ले चुकी हैं।

इस योजना में 18 साल से लेकर 50 साल तक की महिलाएं शामिल की गई हैं। अभी तक सरकार की तरफ से 12 किस्तों तक राशि का भुगतान किया जा चुका है। खास बात ये है कि इस बार उन महिलाओं को, जिनकी मई, जून और जुलाई की राशि रुकी हुई थी, उन्हें एक साथ 3 किस्त की राशि देने की तैयारी चल रही है। यानी खाते में एक साथ ₹7500 आने वाले हैं।

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ वही महिलाएं इस लाभ को पाएंगी जिनके आवेदन में कोई गलती नहीं है और जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है। साथ ही जिन महिलाओं के बैंक खाते में आधार लिंक है, वही इस बकाया राशि को पाने की हकदार होंगी। जिनके खाते या दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें पहले इन्हें ठीक करना जरूरी होगा।

अगर किसी महिला को अभी तक एक भी किस्त नहीं मिली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने साफ कहा है कि जिन महिलाओं के आवेदन और दस्तावेज सही होंगे, उनके खाते में भी बकाया राशी एक साथ ट्रांसफर कर दी जाएगी। बस इसके लिए जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

सबसे पहला काम है कि सभी महिलाएं अपना भौतिक सत्यापन जरूर करवा लें। इसके बिना योजना का पैसा आपके खाते में नहीं आएगा। दूसरा, अगर आपके राशन कार्ड में नाम नहीं है तो नाम जोड़वाना अनिवार्य है, वरना इस योजना की लिस्ट से नाम हटा दिया जाएगा।

इसके अलावा महिलाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके बैंक खाते में आधार लिंक है। सरकार पैसा केवल DBT यानी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर से भेज रही है। अगर आधार लिंक नहीं है तो भुगतान नहीं होगा। साथ ही बैंक खाते में KYC अपडेट होना भी जरूरी है।

मंईयां सम्मान योजना में आवेदन के समय जो भी दस्तावेज जमा किए गए थे, वे सब सही और सटीक होने चाहिए। अगर दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी है तो पहले उसे ठीक करवाना होगा। तभी भविष्य में योजना की किस्त समय पर मिल सकेगी।

तो दोस्तों, अगर आपने ऊपर बताए गए सभी काम पूरे कर लिए हैं और फिर भी पैसा नहीं मिला है, तो थोड़ा इंतजार कीजिए। सरकार जल्द ही लिस्ट जारी कर एक साथ सभी महिलाओं को बकाया राशि देने वाली है। ऐसे में हर महिला को उसका हक जरूर मिलेगा और खाते में सीधा पैसा भेज दिया जाएगा।

Leave a Comment